हाफिज सईद के करीबियों से लेकर ISI एजेंटों तक… पाकिस्तान में बीते एक साल में भारत के कितने दुश्मन ढेर?

7.8kViews
1470 Shares

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों और आतंकी आकाओं के सफाए का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ महीनों में लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई (ISI) के कई खूंखार कमांडरों को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है।

हाल ही में अल-बद्र के कमांडर बुरहान हमजा की मौत के बाद, पाकिस्तान की धरती पर मारे गए भारत विरोधी आतंकियों की यह सूची और लंबी हो गई है। आइए जानते हैं पिछले एक साल में पाकिस्तान के अलग-अलग कोनों में ढेर हुए टॉप आतंकी कमांडरों की पूरी टाइमलाइन…

11 मई, 2026

लश्कर के टाप कमांडर मीर शुक्र खान की पाकिस्तान के क्वेटा में हत्या। उसका शव लावारिस अवस्था में मिला। वह लश्कर में युवाओं की भर्ती और कट़्टरपंथी विचारधारा के प्रसार में जुटा था।

27 अप्रैल, 2026

लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफ्रीदी की खैबर पख्तूनवा में गोली मारकर हत्या। उसे पांच गोलियां मारी गईं।

21 मार्च, 2026

मुरीदके में लश्कर हेडक्वार्टर के पास आतंकी कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की नमाज के बाद चाकू घोंपकर हत्या।

16 मार्च 2025

लश्कर आतंकी और हाफिज सईद के करीबी अबू कतल अर्फ कतल सिंधी की पाकिस्तान के सिंध में हत्या। सिंधी 2024 के रियासी में श्रद्धालुओं पर हुए हमले की साजिश में शामिल था।

18 मई, 2025

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर के टाप कमांडर सैफुल्लाह खालिद को अज्ञात हमलावर ने मार गिराया।

फरवरी 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाफिज सईद के करीबी मौलाना काशिफ अली को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया।

मार्च 2025

आईएसआई का अंडरकवर एजेंट मुफ्ती शाह मीर की बलूचिस्तान में हत्या कर दी थी।

28 फरवरी 2025

खैबर पख्तुनखवा में एक मदरसे में जुमे की नमाज के बाद फिदायीन में ने खुद को उड़ा दिया, जिसमें 57 साल के मौलाना हमीदुल हक हक्कानी मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *