क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 23 जुलाई को पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पासपोर्ट से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना है।
लोक अदालत शाम तीन बजे से पांच बजे तक हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कक्ष संख्या 320 में आयोजित होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि लोक अदालत में वह खुद आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
इस दौरान केवल 50 लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि वह अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लेकर आएं। जिससे मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

