PSL के नियम तोड़ना पड़ा भारी, Shaheen Afridi पर पीसीबी ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

रजा पर नहीं हुई कार्रवाई

शाहीन अफरीदी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा। हालांकि, सिकंदर रजा के खिलाफ कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिकंदर रजा ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि इस मामले की जिम्मेदारी मेरी है। शाहीन को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

 पाकिस्तानी स्टार पेसर शाहीन अफरीदी पर पीसीबी ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना ठोका है। लाहौर कलंदर्स की टीम के कप्तान पर टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसकी आंतरिक जांच के बाद शाहीन अफरीदी पर पसीबी की तरफ से फाइन लगाया गया है।

इस घटना में लाहौर कलंदर्स टीम के लिए खेलने वाले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी शामिल थे। शाहीन-सिकंदर ने होटल में 4 बाहरी मेहमानों को बुलाया था, जिसकी वजह से उन्हें अब सजा मिली है।

Shaheen Afridi पर क्यों ठोका गया 10 लाख का जुर्माना?

ये घटना उस समय की है जब शाहीन अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पर होटल में बाहरी मेहमानों तो बुलाने का आरोप लगा। रिपोर्ट के अनुसार, कमरे में 4 बाहरी मेहमानों को लाने की परमिशन मांगी गई थी, जिसे पीसीबी और सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बावजूद शाहीन और रजा कथित तौर पर उन मेहमानों को रात करीब 11 बजे अपने साथ कमरे में ले गए जो देर रात 1:25 बजे तक वहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *