मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए ‘आपरेशन दहन’ चलाएगी ANTF, 31 मई तक चलेगा विशेष अभियान

2.5kViews
1225 Shares

 एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरामद किए जा चुके मादक पदार्थों का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान ‘आपरेशन दहन’ चलाएगी। पहली मार्च से शुरू होने वाला यह अभियान 31 मई तक चलेगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में जब्त और बरामद अवैध मादक पदार्थों का कानूनी तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

मादक पदार्थों के नष्ट करने की प्रक्रिया न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद पूरी की जाएगी। पुलिस प्रभारी व डीसीपी की उपस्थिति में मादक पदार्थों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों को जलाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी व विधिवत अभिलेखीकरण किया जाएगा।

‘आपरेशन दहन’ केवल मादक पदार्थों के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अवैध नशा कारोबार के खिलाफ प्रदेश पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति का स्पष्ट संदेश भी है।

इस अभियान के माध्यम से मालखानों में लंबे समय से लंबित मादक पदार्थों का समयबद्ध निस्तारण कर भंडारण संबंधी जोखिमों को कम किया जाएगा। एएनटीएफ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में अभियान की निगरानी और समन्वय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *