दिल्ली के पांडव नगर में चाकू दिखाकर लूट करने वाले चार नाबालिग बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

पांडव नगर थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिग बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च एक युवक अपने एक दोस्त के साथ पांडव नगर स्थित जनता गार्डन से गुजर रहा था। जब वे रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे तो चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने युवक पर हमला करते हुए उसकी पीठ में चाकू मार दिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान के आधार पर पांडव नगर थाने में केस दर्ज किया। फुटेज से बदमाशों की पहचान करके उन्हें पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *