होलिका दहन को लेकर मेरठ शहर के यातायात में बदलाव, परेशानी से बचने को इन बातों का रखें ध्यान

 होलिका दहन को लेकर भारी वाहनों के यातायात में सोमवार के लिए बदलाव किया गया है। भारी वाहनों का शहर के अंदर आवागमन सोमवार रात 10 बजे से दो बजे तक रोक दिया गया है। दरअसल, अन्य दिनों में रात दस बजे के बाद ही शहर में भारी वाहनों के लिए एंट्री होती है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है।

यहां से जा सकते है भारी वाहन

हापुड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल-ब्लाक तिराहा से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए सीसीएस यूनिवर्सिटी से जेल चुंगी चौराहा वहां से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाइल फिर टैंक चौराहा से मोदीपुरम होते हुए दिल्ली-दून हाईवे पर चले जाएंगे। इसी तरह से आ सकेंगे।

गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाइल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से दिल्ली-दून हाईवे पर जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

बागपत फ्लाइओवर से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाने से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए टीपीनगर गेट से दैनिक जागरण चौराहा से परतापुर/बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे

इसी मार्ग से बागपत रोड पर जा सकेंगे।

रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन दिल्ली-दून हाईवे होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेेंगे।

बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से दिल्ली-दून हाईवे जा सकेंगे। इसी तरह से वापस आ सकेंगे।

बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लाक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *