दक्षिण कोरिया में रक्षा कंपनी में विस्फोट, आग लगने से पांच की मौत

4.6kViews
1126 Shares

दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक रक्षा कंपनी में विस्फोट और आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट दक्षिण कोरिया के डेजान शहर में हनवा एयरोस्पेस के राकेट प्रोपेलेंट के उत्पादन लाइन में हुई।

विस्फोट के कारण सहित अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं थे। आपातकालीन अधिकारी यून सियोंग-सू ने बताया कि यह क्षेत्र सरकार द्वारा नामित एक सुरक्षा केंद्र है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी किम जू-येओन ने बताया कि घायल दो लोगों में से एक की हालत गंभीर है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हनवा एयरोस्पेस की प्रमुख सुविधाओं में से एक

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, यह स्थल हनवा एयरोस्पेस की प्रमुख सुविधाओं में से एक है, जहां कंपनी बड़े आकार के प्रोपेलेंट और सतह से सतह पर मार करने वाली हथियार प्रणालियों का विकास करती है।

कैसे हुआ विस्फोट?

रायटर के अनुसार, हनवा के एक अधिकारी ने बताया कि राकेट प्रोपेलेंट बनाने वाले औजारों से विस्फोटक सामग्री को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करते समय विस्फोट हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोन जे-इल ने कहा, “हम पीड़ितों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *