पानीपत में नशे की लत पूरी करने के लिए युवक ने की चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

2.2kViews
1387 Shares

सीआईए टू की टीम ने बरसत रोड नूरवाला अड्डा पर मोबाइल दुकान से फोन व नकदी चोरी करने के आरोपित को शुक्रवार को बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान जसबीर कालोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपित ने अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर फोन की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके हिस्से में चोरी के 5 मोबाइल फोन व 2500 रुपये आए थे। आरोपित ने अपने हिस्से में आई चोरी की नकदी खर्च दी। पुलिस ने आरोपित सन्नी के कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपित कृष्णा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके से युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान जसबीर कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *