इन Electric Cars को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग; किन पांच निर्माताओं पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा

 देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से EV सेगमेंट के वाहनों का भी बड़ा योगदान होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन निर्माताओं की Electric Cars की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 लिस्‍ट में किस निर्माता को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा रही Tata Motors की मांग

टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ने बीते महीने के दौरान 10231 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान निर्माता की ओर से 5068 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra

महिंद्रा भी भारत में कई सेगमेंट में ईवी एसयूवी की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 6133 यूनिट्स की बिक्री की गई है। 2025 में इसी अवधि के दौरान महिंद्रा ने देशभर में 3130 यूनिट्स की बिक्री की थी।

तीसरे नंबर पर रही MG

एमजी मोटर्स भी हैचबैक से लेकर इलेक्‍ट्रिक स्‍पोर्ट्स कार की बिक्री ईवी के तौर पर करती है। निर्माता ने बीते महीने के दौरान 4936 यूनिट्स की बिक्री की है। बीते साल इसी अवधि में एमजी की ओर से 4594 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

अगले नंबर पर रही Maruti Suzuki

मारुति ने भी 2026 में ही अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर Maruti eVitara को लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के बाद से इस एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 1577 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Top 5 में शामिल हुई Vinfast

विनफास्‍ट भी भारतीय बाजार में काफी तेजी से इलेक्‍ट्रिक कारों की बिक्री कर रही है। बीते महीने निर्माता ने 1224 यूनिट्स की बिक्री की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *