मुहल्ला तुलसी नगर निवासी सौरभ अपने भाई के दोस्त के घर उसकी बाइक देने मुहल्ला शांति नगर गया। शनिवार की शाम को युवक ने दीपक के दूसरे घर में पंखे से बेल्ट का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब दीपक वहां पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला उस पर उसने उसे नीचे उतारा और उसके भाई को सूचना दी। इलाज के लिए स्वजन सौरभ को मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के भाई ने दोस्त पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
मुहल्ला तुलसी नगर निवासी नीरज शांति नगर निवासी अपने दोस्त दीपक की बाइक शनिवार की सुबह लाया था। शाम को नीरज ने अपने छोटे भाई 18 वर्षीय सौरभ से कहा कि वह दीपक के घर जाकर बाइक दे आए। सौरभ बाइक लेकर दीपक के घर पहुंचा। दीपक दूसरे मकान में था और सौरभ भी वहीं पहुंच गया। कुछ देर बाद सौरभ दीपक के बगल में बने मकान में गया और कमरे में लगे पंखे से उसने बेल्ट का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब दीपक वहां पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला इस पर दीपक ने तुरंत उसे नीचे उतारा और उसके भाई नीरज को इसकी जानकारी दी।
नीरज मौके पर पहुंचा और भाई सौरभ को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सौरभ के भाई नीरज ने बताया कि उसका भाई बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। जब सौरभ बाइक देने गया तो उसकी 3 बजे तक उससे बात हुई। बात में दीपक ने फोन पर जानकारी दी कि भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी है। उसने बताया कि दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई सौरभ का हत्या की है। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटकाया गया है।
चौकी प्रभारी विजय ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


