चंदौसी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: मामी की मौत, बाल-बाल बचा भांजा; गुस्साए लोगों हंगामा की वाहन में तोड़फोड़

 सिम्स कालेज के सामने न्यू बाईपास के नजदीक ट्रक ने बाइक सवार मामी भांजे को टक्कर मार दी। इस हादसे में मामी की ट्रक के पहिए के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा बाल−बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घटना को लेकर हंगामा किया और ट्रक का शीशा तोड़ दिया।

यातायात पुलिस पर चालक को भगाने का आरोप लगाया। यहां पहुंची पुलिस ने स्वजन को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मची है।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मामी की मौत और भांजा चोटिल

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी निवासी मिथिलेश पत्नी स्वर्गीय सोहनलाल (57) चंदौसी तहसील में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थी। बेटे प्रदीप ने बताया कि वह रविवार की सुबह 7:00 पंचशील कॉलोनी निवासी ममेरे भाई ध्रुव के साथ मुरादाबाद दवा लेने गई थी। वहां से दोपहर 12:00 बजे करीब लौटते समय चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाइपास के नजदीक सिम्स कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक में बाइक में टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *