19 साल बाद आ रहा इस कल्ट क्लासिक का सीक्वल, Salman Khan को अक्षय कुमार से किया गया रिप्लेस?

3.5kViews
1181 Shares

 साल 2007 में निखिल आडवाणी की एक फिल्म आई थी नाम था ‘सलाम-ए-इश्क’ (Salaam-E-Ishq) ये मूवी हॉलीवुड फिल्म ‘लव एक्चुअली’ की अन-ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म में 6 कपल की कहानी दिखाई गई है जो प्यार, विश्वासघात और शादी जैसे विषयों को दर्शाती है।

इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, आयशा टाकिया, शैनन एस्रा, सोहेल खान और ईशा कोप्पिकर सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आए थे। अब 19 साल बाद सलाम-ए-इश्क के सीक्वल को लेकर बात चल रही है।

किस एक्टर के नाम पर किया जा रहा विचार?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, निखिल ‘सलाम-ए-इश्क’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रिय रोमांटिक एंथोलॉजी एक फ्रैंचाइजी में तब्दील हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें लीड रोल के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है।इसके अलावा, खबरों के मुताबिक, सीक्वल की कहानी तीन कपल्स के बारे में होगी जिनकी स्टोरी एक-दूसरे से कनेक्टेड होगी। इनकी कहानी नियति, भाग्य और प्रेम के माध्यम से एक-दूसरे से टकराएगी। अक्षय और एक लीड एक्ट्रेस इस कहानी के मुख्य पात्र होंगे। सलाम-ए-इश्क की कहानी मॉडर्न रिश्तों की असलियत पर बेस्ड एक बिल्कुल नई कहानी बताएगी।

तीसरी बार साथ आएंगे अक्षय-निखिल

अक्षय और निखिल पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दोनों को चांदनी चौक टू चाइना और पटियाला हाउस में साथ देखा गया था। अगर सलाम-ए-इश्क में उन्हें कास्ट किया जाता है तो ये दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल, फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *