69 लाख से तैयार होगी पशु अस्पताल की बिल्डिंग, सरकार की मंजूरी के बाद निर्माण शुरू

2.6kViews
1701 Shares

ब्लाक मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय का नया भवन 69 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिससे पशुपालकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने नए भवन निर्माण को मंजूरी प्रदान की। शुक्रवार को निर्माण की शुरुआत कर दी गई। मशीन से नींव खोदने का काम हुआ।

कार्यदायी संस्था के सीएलडीएफ के अवर अभियंता दिवाकर ने बताया कि कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार, टीकाकरण तथा अन्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *