गणतंत्र दिवस के बाद बहाल हुईं कोलकाता और मुंबई की उड़ानें, इंडिगो ने शुरू किया संचालन

3.0kViews
1067 Shares

गणतंत्र दिवस को लेकर लागू की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते अस्थायी रूप से रद की गई कोलकाता और मुंबई की उड़ानों का संचालन मंगलवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की इन दोनों शहरों के लिए उड़ानें बीते शुक्रवार से रद थीं।

दरअसल, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल और उससे जुड़ी कड़ी सुरक्षा तैयारियों के कारण यह फैसला लिया गया था। हर साल की तरह इस बार भी रिहर्सल अवधि के दौरान हवाई यातायात पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

अब रिहर्सल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *