योगापट्टी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी निवासी पवन मस्ताना की पत्नी बुना कुमारी (22) की शुक्रवार की शाम सात बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची योगापट्टी थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी का निशान है। प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अमरूद के पेड़ पर लटका शव मिला
पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 03 दिसंबर 2020 में हुई थी। तीन माह का एक पुत्र भी है। शुक्रवार की शाम घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। इस बीच परिवार के सदस्य बाहर निकले तो देखा कि घर से 10 मीटर दूरी पुरैना स्थित रमना के पास अमरूद के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला।
वहीं मृतका का बड़ा भाई मोतिहारी जिला के महमुदनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना देर रात करीब 08 बजे मिली। उसके गले पर जख्म है।


