आगरा जिले में बनने जा रही हैं चार नई सड़कें, पांच करोड़ की लागत से होगा ये काम; कई गांवों को होगा लाभ

2.8kViews
1335 Shares

 पांच करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र की चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने ग्रामीणों की मांग काे मुख्यमंत्री से अवगत कराया था। उनके प्रयासों से शासन ने चारों सड़कों के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए पहली किस्त जारी कर दी है।

बरौली गूजर से ठार पारौली ठार किशनलाल एवं ठार गंगाराम तक 2.70 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर 2.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

वहीं, बमरौली कटारा से सोनागढ़ी मार्ग पर 1.44 करोड़ और इस्लामपुर से नगला ब्रह्म होते हुए विजय मल्हैला तक 1.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। यह दोनों सड़क 1.70 किमी लंबी है।

चौथी सड़क गढ़ी ठाकुर दास रोड से सेंट पीटर्स यूनिट दो तक 1.20 किमी लंबी सड़क का निर्माण 85 लाख रुपये से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *