कूनो में दूसरी बार मां बनी ‘गामिनी’, तीन शावकों को दिया जन्म; भारत में अब 38 चीते

2.8kViews
1705 Shares

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को तीन साल पूरे होने पर बड़ी खुशखबरी मिली है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। गामिनी चीता ने 18 फरवरी 2026 को तीन नए शावकों को जन्म दिया है।

यह खुशी भरा आगमन भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है और इसके साथ ही भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या अब 38 हो गई है जो देश के दृढ़ और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का एक सशक्त प्रतीक है। तीन चीते मंदसौर के गांधीसगर अभयारण में ओर शेष कूनो में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *