‘सेना की कार्रवाई शुरू…’, ईरान पर हमले के बाद आई ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोला है। इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का रिएक्शन सामने आया है।
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुए हमले को लेकर बताया, ‘अमेरिका ने ईरान में ‘बड़े लड़ाकू ऑपरेशन’ शुरू कर दिए हैं।’
ईरान पर हमले पर ट्रंप का पहला रिएक्शन
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले के बारे में जानकारी दी। ट्रंप ने कहा, ‘ईरान पर इस हमले का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की रक्षा और अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को समाप्त करना है।’


