क्या है हाईवे पर गाड़ी चलाने का सही तरीका? एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

2.1kViews
1178 Shares

हाईवे पर ड्राइविंग करते समय हम ट्रैफिक की टेंशन से तो दूर रहते हैं लेकिन स्पीड और ओवरटेक जैसी कुछ गलतियां भी कर जाते हैं। हाईवे पर ड्राइविंग के समय ये गलतियां दूसरों के साथ-साथ आपके लिए भी जानलेवा हो सकती है। हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, खासकर नए ड्राइवर्स के लिए, जब आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हों।

बड़ी गाड़ियों से दूरी

हाईवे पर हमेशा बड़े वाहन जैसे बस और ट्रक से सही दूरी बनाकर चलें। अक्सर ट्रकों में पीछे बैरियर रहता है जिससे छोटी कारें टकराकर एक तरफ हो जाती हैं, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता। ऐसे में हो सकता है कि आपकी कार के Airbags न खुलें। बता दें कि, एयरबैग्स के सेंसर्स बोनट में होते हैं और विंडशील्ड हिट होने पर उनका नहीं खुलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, मॉडर्न कारों में एयरबैग्स बंपर के पीछे या कार के सेंटर कंसोल में होते हैं।

हाईवे पर ओवरटेकिंग के लिए थर्ड राइट लेन को तय किया गया है जिसका पालन बहुत कम लोग ही करते हैं। ज्यादातर लोग थर्ड राइट लेन में स्लो गाड़ी चलाते हैं जो नियम के खिलाफ होने के साथ ही अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा भी है। अगर आप राइट लेन में स्लो चलेंगे तो ओवरटेक करने वाला लेफ्ट से निकलेगा जिससे टक्कर की स्थिति पैदा हो सकती है।

मोड़ पर ओवरटेक करने से बचें

हाईवे पर हमेशा ध्यान रहे कि हमें मोड़ या टर्न पर ओवरटेक करने से बचना चाहिए। हाईवे पर ड्राइविंग करते वक्त कोशिश करें कि जब मोड़ खत्म हो जाए तभी ओवरटेक करें। दरअसल, मोड़ पर ओवरटेक करते समय आप ओवरस्टीयर हो सकते हैं या ब्लाइंट स्पॉट में आ सकते हैं जिससे आप कार का कंट्रोल खो सकते हैं जो एक्सीडेंट को बुलावा दे सकता है।

नाइट ड्राइविंग में लो बीम

हाईवे पर नाइट ड्राइविंग के वक्त हाई बीम पर गाड़ी चलाने से बचे जिससे सामने से आने वाली गाड़ियों को आपसे दूरी का अंदाजा लगाने में आसानी हो सके। अगर हाईवे पर कोई डिवाइडर नहीं है तो संभव है कि सामने वाला आपकी और अपनी कार के बीच की दूरी का गलत अंदाजा लगा ले जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा सकती हैं।

ओवरस्पीडिंग से बचें

ओवरस्पीडिंग आपको रोमांचित जरूर कर सकता है लेकिन यह बहुत जोखिम भरा भी होता है। हाईवे पर एंट्री के दौरान इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। जब भी आप शहर से निकलकर हाईवे पर एंट्री लें तो कार की स्पीड एकदम से न बढ़ाएं क्योंकि आपका शरीर स्पीड के साथ अडजस्ट करने में समय लेता है जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *