कश्मीर रेंज के तेज-तर्रार IPS विधि कुमार बिर्दी को केंद्र ने बुलाया, अब CRPF में IG बनकर निभाएंगे अहम भूमिका

8.2kViews
1579 Shares

कश्मीर रेंज के तेज-तर्रारपुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिर्दी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें प्रतिनिधि के आधार पर केंद्रीय रिजर्व रिजर्व पुलिस बल में नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विधि कुमार बिर्दी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आईजी) पद पर नियुक्त किया है।

गृह मंत्रालय द्वारा पहली जूनजून 2026 को जारी एक आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने बिर्दी की नियुक्ति सीआरपीएफ में वेतन मैट्रिक्स के लेवल-14 के तहत उपलब्ध रिक्त पद के विरुद्ध सामान्य केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की शर्तों एवं नियमों के अनुसार मंजूर की है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिर्दी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें, ताकि वह केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विधि कुमार बिर्दी अपने सेवा काल में पुलिसिंग और प्रशासनिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *