मार्च 2026 के शुरुआती हफ्तों में देशभर में त्योहारों की धूम के बीच बैंक ग्राहकों को अपनी शाखा से जुड़ी जरूरतों की पहले से योजना बनानी होगी। विभिन्न राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित शनिवार की छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और शाखा-आधारित अन्य सेवाओं के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।
रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार मार्च में अलग-अलग राज्यों में निम्न तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे।
2 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश में होलीका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च 2026
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलीका दहन और अट्टुकल पोंगाला के कारण बैंक बंद रहेंगे।
4 मार्च 2026
त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में होली, धुलेटी और याओसांग (दूसरा दिन) के चलते अवकाश रहेगा।
13 मार्च 2026
मिजोरम में चपचार कुट त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
17 मार्च 2026
जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
19 मार्च 2026
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजिबु नोंगमपानबा (चैराओबा) और चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मनाए जाने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च 2026
जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
21 मार्च 2026
असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में रमजान ईद (ईद-उल-फितर), खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में श्री राम नवमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य नियमित लेनदेन ऑनलाइन कर सकेंगे।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बड़ी नकद जमा, चेक क्लियरेंस या अन्य शाखा-आधारित कार्यों के लिए अवकाश सूची को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


