सोनभद्र के म्‍योरपुर में मिट्टी लेने गए चार से पांच लोग सुरंग में दबे, तीन मह‍िलाओं के शव बरामद

2.3kViews
1098 Shares

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी से लगे वन क्षेत्र के चोराटूडांड में घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने गए चार से पांच लोगों के सुरंग में दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। प्रारंभ‍िक सूचना के अनुसार सदीकुन्निसा, अनीशा खातून, सीता कुंवर के शव स्‍थानीय लोगों के सहयोग से बरामद हुए हैं।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की मह‍िलाएं होली के पूर्व मिट्टी के घर की ल‍ि‍पाई के ल‍िए छूही निकालने गई थीं क‍ि इसी दौरान यह हादसा हो गया। गांव से दूर होने की वजह से हादसे की जानकारी देर से हो सकी ज‍िसकी वजह से राहत और बचाव कार्य समय से नहीं शुरू हो सका ज‍िससे तीन लोगों को न‍िकालकर अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोष‍ित कर द‍िया गया। जबक‍ि दोपहर 12 बजे तक दो से तीन और लोगों के अंदर फंसने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग मिट्टी निकालने के लिए ढूहे के बाद एक गहरी सुरंग में गए थे। खोदाई के दौरान अचानक सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे इन लोगों के दबने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद देवसिया उस समय बाहर थी ज‍िसका पैर मलबे में दबा था, उसी ने सभी को पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस और बचाव दल ने सुरंग के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी आवश्यक उपकरण और संसाधन मौके पर उपलब्ध हों ताकि बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया जा सके। हालांक‍ि तीन मह‍िलाओं के शव म‍िलने के बाद बाक‍ियों के बचे होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *