लद्दाख के जंस्कार में कुत्तों में फैली रहस्यमयी बीमारी, अब तक 25 की मौत; शुपालन विभाग ने उठाए एहतियाती कदम

2.2kViews
1287 Shares

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के जंस्कार में कुत्तों में कोई गंभीर बीमारी फैल गई है। अब तक जंस्कार क्षेत्र में 25 के करीब कुत्तों की इस अज्ञात बीमारी के कारण मौत हो गई है।

लद्दाख पशुपालन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए मौतों के कारण की जांच करने के लिए शुक्रवार को डाक्टरों की एक टीम को कारगिल से जंस्कार के लिए रवाना कर दिया है। जंस्कार में वेटनी केंद्र के कर्मी बीमार हुए आवारों व घरेलु कुत्तों का उपचार कर रहे हैं।

प्रयोगशाला में बीमारी की पुष्टि की प्रक्रिया की जा रही

कुछ दिन पहले कारगिल जिले के जंस्कार उपमंडल के कुछ गांवों में कुत्तों के बीच अचानक बीमारी फैलने की सूचना मिली थी। प्रभावित कुत्तों में आंखों में सूजन , अत्यधिक लार आना, नाक से मवादयुक्त स्राव, उल्टी व दस्त जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।

कुत्तों के बीमार होने के बाद कारगिल के मुख्य पशुपालन अधिकारी,ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। रोग जांच अधिकारी कारगिल के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। टीम द्वारा मौके पर जांच, नमूना संग्रह व प्रयोगशाला में बीमारी की पुष्टि की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ जंस्कार में निगरानी में रखे गए बीमार कुत्तों का उपचार भी जारी है। विभाग ने गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

सभी आवश्यक नियंत्रण उपाय लागू किए जा रहे

इसी बीच जंस्कार के मुख्य पशुपालन अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कुत्तों में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक नियंत्रण उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *