गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बैठक आज, बजट को मिलेगी मंजूरी
नगर निगम बोर्ड की बैठक गुरुवार को अपराह्न दो बजे से होगी। इसमें निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी मिलने की संभावना है। नगर निगम कार्यकारिणी ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी है।
पिछले सप्ताह आयोजित नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की 12वीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया था। पिछले वर्ष के 554 करोड़ रुपये के अवशेष को मिलाकर कुल बजट 1878 करोड़ रुपये का हो गया है।
इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मूल आय 1323.94 करोड़ और अनुमानित व्यय 1268.20 करोड़ प्रस्तावित किया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक गुरुवार को अपराह्न दो बजे नगर निगम सदन हाल में होगी।


