प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव गोंड़ बुधवार को रोडवेज बस से यात्रा कर रेणुकूट पहुंचे।
डाला से अनपरा तक बस यात्रा कर उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री के बस स्टैंड पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि प्रदेश इस समय विभिन्न चुनौतियों और संकटों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के लिए उन्हें बुधवार को रेणुकूट और अनपरा जाना था, इसलिए उन्होंने सरकारी बस से यात्रा करने का निर्णय लिया ताकि आम नागरिकों के बीच रहकर उनकी भावनाओं और समस्याओं को करीब से समझ सकें।
यात्रा के दौरान उन्हें लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। यहां मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह, चांद प्रकाश जैन, राकेश पांडेय, प्रदीप सिंह रानू, सुनील दुबे, राज वर्मा आदि मौजूद रहे।


