मंडी के सुंदरनगर को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करेगी भाजपा, विधायक जम्वाल ने कांग्रेस को बताया दिशाहीन

 विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर नगर परिषद के चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया है।

इस जीत के लिए सुंदरनगर की जनता का आभार जताते हुए उन्हाेंने कहा कि सुंदरनगर नगर परिषद पूरे हिमाचल की धड़कन है। हमने विधिवत रूप से सभी 13 वार्डों में अपने जांबाज प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी के एक-एक कर्मठ कार्यकर्ता ने धरातल पर पसीना बहाया है।

इस प्रचंड बहुमत का सीधा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय व प्रदेश संगठन को जाता है। जनता ने राष्ट्रवाद और विकास की नीति को चुना है। जनता को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है।

हमारे शहर का नाम ही सुंदरनगर है। अब नगर परिषद की नई टीम इसे और अधिक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाएगी। आने वाले समय में सुंदरनगर को एक ऐसे माडल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी मिसाल पूरे हिमाचल प्रदेश में दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में कांग्रेस का वजूद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। नगर परिषद से लेकर पंचायतों तक कांग्रेस कहीं रेस में ही नहीं है। भाजपा ने समय रहते उम्मीदवार घोषित किए। जनता के बीच गए और रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

दूसरी तरफ कांग्रेस चुनाव के आखिरी दिनों तक अपने प्रत्याशी तक तय नहीं कर पाई। जैसे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पूरी तरह दिशाहीन और कंफ्यूज है। वही भ्रम सुंदरनगर कांग्रेस में भी दिखा। कांग्रेस की इसी कमजोरी और भाजपा की चट्टानी एकजुटता ने यह इतिहास रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *