सिंगरौली।जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवा में एक महिला धान थ्रेशर मशीन में काम कर रही थी अचानक मशीन में फंस गई, जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौ*त हो गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वही घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहम्मद समीर पहुंचे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उज्जैनी निवासी बुटली साकेत पति रविंद्र साकेत के रूप में हुई है। जो तलवा गांव में अपने पाही पर ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेसर मशीन से चावल निकाल रही थी। इसी दौरान बुटली साकेत का सर का कपड़ा अचानक मशीन के सॉफ्ट में फस गया, सॉफ्ट में फंसने के कारण पहले कपड़ा अंदर गया इसके बाद महिला का सर अंदर चला गया, जिस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौ*त हो गई।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है और मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।


