सिंगरौली। कोतवाली वैढन थाना क्षेत्र के बलियारी इंडस्ट्रियल एरिया में वर्षों से बंद पड़ी गजराज नामक कंपनी के अंदर के मशीनों एवं कल- पुर्जों की चोरी को करीमुल्ला नामक कबाड़ी अपने गुर्गों के माध्यम से अंजाम दिलवा रहा है। उक्त कबाड़ी अपने गुर्गों के माध्यम से कंपनी के अंदर के स्क्रेप को बिना किसी डर के कटवाकर बाहर निकाल कर बेच कर मोटी कमाई कर रहा है। कबाड़ी गिरोह के उक्त कृत की जानकारी शायद जिम्मेदारों तक नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियारी में विगत कुछ वर्षों पूर्व से गजराज नामक इंडस्ट्रीज को सेल टैक्स विभाग द्वारा सील कर दिया गया था इसके बाद कंपनी वीरान अवस्था में पड़ी है। अभी हाल ही में उक्त कंपनी पर करीमुल्ला नामक कबाड़ी की नजर पड़ गई है जिसके बाद उक्त कबाड़ी गिरोह ने कंपनी के अंदर कंडम हो रहे मशीनों एवं कल पुर्जों की चोरी शुरू करवा दिया है उक्त गिरोह ने कंपनी के अंदर पड़े सामनों को चोरी चुपके कटिंग करना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि कंपनी अब अंदर से खोखली होने लगी है। सूत्र बता रहे हैं कि इस खेल में करीमुल्ला का पुत्र भी शामिल है ये दोनों अपने पाले हुए गुर्गों के माध्यम से कंपनी को पूरी तरह से खोखला कर चुके हैं मतलब की कंपनी में पड़े लगभग अधिकतर मशीनों एवं कल पुर्जों (स्क्रैप) की चोरी कर चुके हैं अब देखना यह है कि क्या उक्त गिरोह पर जांच के बाद कोई प्रभावी कार्यवाही होती है? या ये गिरोह बिना रोक टोक ऐसे ही चोरी को अंजाम देते रहते हैं?
- अगले अंक में
- NTPC के ऐश पाइप की रात के अंधेरे में कौन कर रहा चोरी..?
- NCL निगाही के छाबड़ा और सिंह साहब की जोड़ी के विशेष कारनामे? 15 रुपया की गुत्थी क्या?


