Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News 'निजी हमले करना RSS की शैली है', राहुल गांधी बोले- महात्मा गांधी...

‘निजी हमले करना RSS की शैली है’, राहुल गांधी बोले- महात्मा गांधी के साथ भी यही किया

2.6kViews
1610 Shares

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोगों पर निजी हमले करना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शैली है और उसने महात्मा गांधी के खिलाफ भी झूठ बोला था और उन्हें बदनाम किया था। राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के अररिया पहुंचने पर महागठबंधन के नेताओं के साथ ‘चाय-पकौड़े पर चर्चा’ के दौरान यह दावा किया। बीते रविवार को यह यात्रा अररिया में थी।

कांग्रेस नेता ने इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा, वोट चोरी और गांधी जी – गठबंधन के साथियों के साथ गरमा-गरम चाय-पकौड़ों पर उतनी ही दिलचस्प राजनीतिक चर्चा हुई।” इस चर्चा में राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद तथा महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी शामिल थे।

तुषार गांधी ने कहा, ‘‘पहले तीखी बहसें होती थी, लेकिन व्यक्तिगत रूप से अपशब्द नहीं कहे जाते थे, अब लगता है कि इसे जायज ही ठहरा दिया गया है।” इस पर राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘आरएसएस का तरीका है कि लोगों को निजी तौर पर निशाना बनाया जाए। वो गांधी जी के साथ यही किया करते थे। लोगों को पता नहीं है, याद नहीं है। आरएसएस ने गांधी जी के बारे में कितनी गालियां दीं, कितना बदनाम किया, कितना उनके बारे में झूठ बोला। यह उनकी शैली है।”

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ कर्पूरी (ठाकुर) जी के बारे में कितनी गंदी गंदी गालियां दी गईं और फिर उन्हें ‘भारत रत्न’ देना पड़ा।” उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग पहले कहते थे कि वोट देते हैं, पता नहीं चलता कि वोट कहां चला गया। अब बात तथ्यों के साथ रखी जा रही है, तो लोगों को लग रहा है कि चोरी हो रही है। लोगों को यह लगने लगा है कि दोनों मिले हुए हैं और मोदी जी जो कह रहे हैं, वो निर्वाचन आयोग कर कर रहा है।” ‘वोटर अधिकार यात्रा’ मंगलवार को सुपौल से शुरू होकर मधुबनी में दाखिल हुई।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments