थाना छहर्टा के अंर्तगत आते धन्नपुर काले इलाके में लव मैरिज करवाने उपरांत दोनों पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के परिवार वालों पर हमला करने के आरोप लगे है। फिलहाल थाना छेहर्टा के एसएचओ विनोद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच भी शुरू कर दी है। जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर बनती कानूनी कारवाई कर दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित साहिब सिंह ने बताया कि हमारी लव मैरिंज के बाद से ही लड़की के परिवार वाले रंजिश रख रहे थे। वीरवार को वो अपने भाई के साथ जा रहा था तो बीच रास्ते में ही लड़की के परिवार वालों ने उनसे गाली-गलौच किया। इसके कुछ देर बाद ही लड़की के परिवार वाले अपने कुछ साथियों को साथ लाए और उनके घर पर आकर ईटे बरसाई, जिससे उसके परिजन घायल हुए है। पीड़ित ने बताया कि लड़की के परिजन उसका तथा लड़की को विगत समय से परेशान करते आ रहे है। इस सबंधी उसने पुलिस उच्च-अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी थी। पीड़ित ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।