पंजाब में एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। तड़के सुबह एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामला पटियाला के आनंद नगर त्रिपड़ी से सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान शरण (उम्र 13 साल) के रूप में हुई है। 13 साल के बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, बच्चे के शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे और शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। सूत्रों के अनुसार, इस घटना को मृतक बच्चे के 3 चाचाओं ने अंजाम दिया। मृतक की मां ने बताया कि वह घर में सो रहा था, तभी चाचाओं ने घर में घुसकर सो रहे शरण की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए।
यह घटना गुरुवार सुबह 7-8 बजे की है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्या के समय घर में 13 साल के शरण के अलावा उसके 3 चाचा ही मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में जगह-जगह खून के धब्बे थे और पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक लड़के की मां और उसके रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शरण के तीन चाचाओं ने उसकी हत्या की है। उन्होंने किरपान और गंडास से शरण को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया।