2.8kViews
1108
Shares
पंजाब में आज एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पंजाब में पंचों और सरपंचों के उपचुनाव हो रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, अगर जालंधर जिले की बात करें, तो जालंधर जिले में भी सरपंचों और पंचों का चुनाव हो रहा हैलोग गांव के सीवरेज, सरकारी स्कूल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान की यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी और इसके बाद आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।