कहा जाता है कि प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी कुछ भी कर सकते हैं। एक ऐसी ही कहानी फूलपुर तहसील के रम्मौपुर गांव में देखने को मिली। जहां मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में शादी रचा ली। इतना नहीं उसने अपना नाम बदलकर तमन्ना से तनु मौर्य रख लिया है।
बताते चलें कि फूलपुर तहसील के रम्मौपुर निवासिनी लड़की तमन्ना पुत्री अनवर अहमद और गांव का ही लड़का चंदन मौर्य पिता शेषनाथ का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले दोनों प्रेमी युगल ने भाग कर कोर्ट में शादी कर लिया था।
बीते 30 मई को दोनों प्रेमी युगल घर से एक बार फिर फरार हो गए, लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाना पुलिस से लड़की के भागने की शिकायत किया। अलग-अलग धर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को एक जुलाई को बरामद कर लिया।
प्रेमी युगल ने कोर्ट ने शादी होने की जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के कागज दिखाया। पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए परिवारों में शांति कायम करने के लिए दोनों के परिजनों को पाबंद कर दिया।
पुलिस ने उनके परिजनों को बताया कि दोनों बालिग हैं। प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली है। जिसका पालन करना जरूरी है। लड़की तमन्ना ने हिंदू धर्म को स्वीकार करते हुए अपना तनु मौर्या रखकर फूलपुर तहसील के मकसुदिया प्राचीन शिव मंदिर में लड़के शेषनाथ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शनिवार को शादी रचा ली। शादी के समय लड़की पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुई था।
थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक ही गांव के हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। दोनों परिवारों में शांति कायम रखने के लिए शांति भंग में पाबन्द करते हुए चालान भी किया गया था।