Monday, June 30, 2025
Home देश MP BJP President Election: आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा...

MP BJP President Election: आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष अगले माह मिल जाएगा। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वैसे तो अब तक नए अध्यक्ष की दौड़ में हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है, लेकिन भाजपा आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा टटोल रही है।

वर्तमान में विष्णुदत्त शर्मा सामान्य वर्ग से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और साढ़े पांच वर्ष का लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति वर्ग व ब्राह्मण वर्ग से दो उप मुख्यमंत्री हैं। यही वजह है कि भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान आदिवासी या महिला के हाथों में सौंप सकती है।

जुलाई के पहले सप्ताह में ही पूरी होगी प्रक्रिया

हालांकि यह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा, लेकिन एक जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान का मध्य प्रदेश में दौरा इस बात का संकेत है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो जुलाई को भी बैठक रखी गई है। दो दिन में नामांकन से लेकर चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

खंडेलवाल, उइके और पटेल के नाम पर भी मंथन तेज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में आदिवासी वर्ग के नेता बैतूल सीट से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और खरगोन सीट से सांसद गजेंद्र पटेल के नाम पर भी मंथन तेज हुआ है। इधर उइके की दावेदारी इसलिए भी प्रबल दिखाई दे रही है क्योंकि गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं और वह केंद्रीय मंत्री भी है। ऐसे में यह प्रयोग पार्टी मध्य प्रदेश में उइके को लेकर कर सकती है।

 

महिला वर्ग से भी कुछ नाम चर्चा में

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन काफी मजबूत है। यहां पार्टी जो भी प्रयोग करती है वे सफल रहे हैं। इसलिए पार्टी इस बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रयोग भी कर सकती है। महिला नेत्रियों में पूर्व मंत्री व बुरहानपुर से विधायक अर्चना चिटनीस, आदिवासी नेत्री पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम भी चर्चा में हैं। रंजना बघेल कई बार की विधायक रही हैं और संगठन में भी उपाध्यक्ष रही हैं।

RELATED ARTICLES

Sawan Special Train: शिव भक्तों को Railway की बड़ी सौगात, एनसीआर से पूरे सावन दौड़ेगी कांवरिया विशेष ट्रेन

प्रयागराज। सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे सावन स्पेशल ट्रेन...

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, आठ IAS और 15 PCS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले इसी...

UP Crime: कानपुर में इंसानियत हुई शर्मसार…पहले नाबालिग को पिलाई पेशाब, फिर चप्पल पर थूक चटवाया, 3 पर FIR

कानपुर। कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में दबंगों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। आरोपी हैवानियत की सारी हदें पार कर गए।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Sawan Special Train: शिव भक्तों को Railway की बड़ी सौगात, एनसीआर से पूरे सावन दौड़ेगी कांवरिया विशेष ट्रेन

प्रयागराज। सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे सावन स्पेशल ट्रेन...

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, आठ IAS और 15 PCS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले इसी...

UP Crime: कानपुर में इंसानियत हुई शर्मसार…पहले नाबालिग को पिलाई पेशाब, फिर चप्पल पर थूक चटवाया, 3 पर FIR

कानपुर। कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में दबंगों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। आरोपी हैवानियत की सारी हदें पार कर गए।...

घरों के बाहर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लगे पोस्टर, UP Police ने लिया ये एक्शन

 उन्नाव। उन्नाव के सैय्यदवाड़ा मोहल्ला में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर लोगों ने घरों के बाहर लगा दिए थे। पुलिस ने...

Recent Comments