इसके अलावा नासिक के महापौर रहे मनसे नेता अशोक मुर्तडक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन तीनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता एवं मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक महानगरपालिका में ‘अबकी बार सौ पार’ का नारा दे दिया है।

2017 के महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को मिला था बंपर वोट

2017 के महानगरपालिका चुनाव में भी भाजपा 122 सदस्यों वाली नासिक मनपा में अकेले 66 सीटें जीतकर सबसे ऊपर रही थी।

भाजपा की बढ़ी ताकत

2017 के महानगरपालिका चुनाव में भी भाजपा 122 सदस्यों वाली नासिक मनपा में अकेले 66 सीटें जीतकर सबसे ऊपर रही थी।

भाजपा की बढ़ी ताकत

अब स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले शिवसेना (यूबीटी) एवं मनसे के तीन बड़े नेताओं के भाजपा में आ जाने से भाजपा की ताकत और बढ़ गई है। गौरतलब है कि बबनराव घोलप पूर्व मंत्री हैं और सुधाकर बड़गूजर को शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत का करीबी माना जाता है।