1667
Shares
नई दिल्ली
टॉक्सिक रिलेशनशिप आजकल काफी आम हो गई हैं। शादी से पहले लोग अपने आप को अच्छा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन शादी के बाद जब उनका असरी रूप पार्टनर के सामने आता है, तो वही रिश्ता दर्द देने लगता है। मगर सवाल यह है कि आपका पार्टनर टॉक्सिक है या नहीं, शादी से पहले यह कैसे पता चलेगा?
सोशल मीडिया पर एक महिला ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। महिला का कहना है कि डिजिटल बैकग्राउंड की मदद से टॉक्सिक रिश्ते से बचा जा सकता है।
महिला का पोस्ट वायरल
22 वर्षीय यूजर ने Reddit पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसका टाइटल है- ‘2025 में अरेंज मैरिज’। महिला ने बताया कि उसकी शादी एक ऐसे शख्स से तय हुई तो एक आइडियल दूल्हा था। हालांकि, जब महिला ने उसका डिजिटल बैकग्राउंड देखा तो सच कुछ और ही निकलकर सामने आया।
महिला ने सुनाई आपबीती
Reddit यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरी शादी जिससे होने जा रही थी, उस शख्स के पास अच्छी नौकरी थी और वो देखने में भी शरीफ लग रहा था, लेकिन वास्तव में उसका बर्ताव इसके ठीक विपरीत था।”
कैसे चेक किया डिजिटल बैकग्राउंड?
महिला को यह सबकुछ उस शख्स के डिजिटल बैकग्राउंड से पता चला। महिला ने अपनी एक दोस्त की आईडी से उस शख्स से बात की। महिला का दावा है कि इस दौरान उसने गंदी तस्वीरें भेजने के साथ-साथ पॉर्न देखने से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए। उसके लिए यह सब कोई बड़ी बात नहीं थी।
महिला ने दिया सुझाव
महिला ने अपनी पोस्ट में लड़कियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि कभी किसी शख्स की नौकरी और परिवार का रुतबा देखकर शादी के लिए हामी न भरें। महिला ने लड़कियों को शादी से पहले पार्टनर का डिजिटल बैकग्राउंड चेक करने का सुझाव दिया है। महिला का कहना है कि लड़कियां अगर चाहें तो साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ले सकती हैं, जिससे उन्हें उनके पार्टनर के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी।