2.6kViews
1415
Shares
ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने शनिवार रात तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। ईंधन खत्म होने की वजह से फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और रात करीब 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। पायलट ने ईंधन कम होने की जानकारी दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी। केंद्र सरकार में संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ईंधन भरा जाएगा। इस घटना पर वायुसेना नजर बनाए हुए है। वायुसेना सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।
प्रिंस ऑ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है यह जेट
यह फाइटर जेट ब्रिटेन के एचएमएस प्रिंस ऑ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है, जो मौजूदा समय में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैनात है और हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास पूरा किया है।
ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। ईंधन की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। विमानवाहक पोत से उड़ान भरने के बाद पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी जिसके बाद रात 930 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद विमान में ईंधन भरा जाएगा।