2.4kViews
1084
Shares
आगरा
आगरा आए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र नायकों के सम्मान को प्रदेश सरकार आगे बढ़ाएगी। कुछ लोग तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे लोगों का नाम जीवित रखे हुए हैं, जिन्होंने जुल्म ढहाए थे। पर्यटन मंत्री आगरा किला में शिवाजी महाराज की जयंती के बाद महाराजा सूरजमल के विजय दिवस को अनुमति दिए जाने के सवाल पर यह बात कही।
उन्होंने बताया कि, पांच वर्ष बाद शुरू हुई मानसरोवर यात्रा पर आज प्रदेश से पहला जत्था रवाना हुआ है। श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार एक लाख रुपये अनुदान देगी।
आगरा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रनायकों के सम्मान को आगे बढ़ाएगी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जवाब देगी। उन्होंने यह भी बताया कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार एक लाख रुपये का अनुदान देगी। सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक धरोहरों का सम्मान करना है।