2.0kViews
1615
Shares
नई दिल्ली
लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई मे फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।
देखें विमानों की लिस्ट
- AI130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना की ओर डायवर्ट
- AI102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह की ओर डायवर्ट
- AI116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा की ओर डायवर्ट
- AI2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई की ओर डायवर्ट
- AI129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई लौट रहा है
- AI119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई लौट रहा है
- AI103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली की ओर लौट रहा है
- AI106 – नेवार्क-दिल्ली- वियना की ओर डायवर्ट
- AI188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा की ओर डायवर्ट
- AI101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर डायवर्ट
- AI126 – शिकागो-दिल्ली – जेद्दा की ओर डायवर्ट
- AI132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह की ओर डायवर्ट
- AI2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियेना की ओर डायवर्ट
- AI104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियेना की ओर डायवर्ट
- AI190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट की ओर डायवर्ट
- AI189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली लौट रहा है
एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “हमें इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”