2.1kViews
1161
Shares
नई दिल्ली
कल की तरह आज (शुक्रवार) को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है और लोग घरों से निकलते हुए भी डर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन राजधानी में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी रहा। आसमान दिन भर साफ रहा तो तेज धूप सुबह से ही निकल गई थी।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में करवट देखने को मिल सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने व हल्की वर्षा होने के आसार हैं। Temperature in Noida अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 29 डिग्री रह सकता है। संभावना है कि शुक्रवार को लू नहीं चलेगी। हालांकि, यलो अलर्ट भी जारी किया है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 43.9 डिग्री सेल्यियस रहा। यह दोनों ही तापमान इस सीजन में अभी तक के सर्वाधिक हैं। उमस का स्तर 73 से 39 प्रतिशत दर्ज हुआ तो हीट इंडेक्स भी 54.8 डिग्री तक पहुंच गया। यानी कहने का अभिप्राय: यह कि बृहस्पतिवार का दिन इस सीजन में हर दृष्टि से सर्वाधिक गर्म रहा।
दिल्ली में आज भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था।