3.1kViews
1992
Shares
आगरा
Agra Cylinder Blast आगरा के किनारी बाजार में चौबे फाटक के सामने एक कारखाने में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई जिससे किनारी बाजार और सराफा बाजार तत्काल बंद कर दिए गए।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किनारी बाजार में चौबे फाटक के सामने एक कारखाने में गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर फट गया। धमाके से कारखाने में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज हुआ, कारखाने की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की दुकानों में झटके लगे।
वहीं, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारियों ने पूरा किनारी बाजार क्षेत्र और चौबे जी का फाटक की सभी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं पूरा सराफा बाजार भी बंद कर दिया गया है।
सिलेंडर धमाके के साथ एक जलता हुआ युवक कारखाने की तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा, जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कारखाने के आसपास लगी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में भी सिलेंडर फटने के झटके रिकॉर्ड हुए हैं।