11 जून को है एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी
सिंगर के तीन गाने भी किए गए रिलीज
मूसेवाला परिवार ने इस पर आपत्ती जताई थी और शिकायतों के बावजूद, बीबीसी ने ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। फिल्म में मूसेवाला के कुछ पुराने दोस्तों, पत्रकारों और पंजाब और दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का इंटरव्यू शामिल हैं। इसमें गैंगस्टर गोल्डी बरार का एक ऑडियो इंटरव्यू भी शामिल है, जिस पर 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूस वाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस बीच, बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर के तीन नए गाने भी रिलीज किए गए हैं। इसमें तीन गाने हैं जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं।
पिता ने की थी रोक लगाने की मांग
बीबीसी ने बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बनाई थी। लेकिन विवाद के बाद उसने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का विकल्प चुना। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था। बलकौर सिंह ने तर्क दिया कि डॉक्यूमेंट्री उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। यह भी आरोप लगाया कि इसमें उनके बेटे की हत्या के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं।
डॉक्यूमेंट्री में क्या-क्या दिखाया गया?
डॉक्यूमेंट्री का पहले एपिसोड का टाइटल ‘द किलिंग कॉल’ है। इसमें मूसेवाला के शुरुआती जीवन से लेकर पॉपुलैरिटी पाने तक की उनकी जर्नी और उनसे जुड़े विवादों को दिखाया गया है। दूसरे एपिसोड में उनकी हत्या से पहले और बाद की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है।