1960
Shares
पटना
Lalu Yadav Birthday: भारत की राजनीति का बड़ा नाम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस है।
पूरे राज्य में जोर-शोर से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
इस दौरान लालू यादव ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही राजद कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ आवास पर पहुंच रहे थे।
इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।