भरतपुर रियासत के अधीन आगरा किला के रहने का साक्ष्य यहां स्थित रतन सिंह की हवेली है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे पर्यटकों के लिए बंद कर रखा है।

स्वजन के नाम पर हैं कई स्थान

इतिहासविद राजकिशोर राजे बताते हैं कि किशोरपुरा, महाराजा सूरजमल की पत्नी किशोरी के नाम पर आबाद है। यहां उनकी हवेली व मंदिर था। सूरजमल के बेटे नाहर सिंह के नाम पर ताजगंज को नाहरगंज कहा जाने लगा था। यमुना पार स्थित नवलगंज, जाट शासक नवल सिंह के नाम पर ही बसा था। राजा की मंडी में महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज है। जाट शासन के दौरान होली गायन की परंपरा ने जोर पकड़ा था।