Sunday, June 29, 2025
Home The Taksal News 'डॉक्टर अफरीदी को जेल से रिहा करो', US सांसद ने पाक सरकार...

‘डॉक्टर अफरीदी को जेल से रिहा करो’, US सांसद ने पाक सरकार से क्यों कहा ऐसा; लादेन से जुड़ा है कनेक्शन

2.2kViews
1279 Shares
नई दिल्ली। अमेरिका के एक सीनियर सांसद ब्रैड शरमन ने पाकिस्तानी डेलिगेशन से कहा है कि पाकिस्तान को हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए ताकि “खतरनाक” आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का खात्मा हो। इस डेलिगेशन की अगुवाई बिलावल भुट्टो जरदारी कर रहे थे। इसके साथ ही अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी की रिहाई की बात कही। 

इसी दौरान, भारत के सांसदों का एक सर्वदलीय डेलिगेशन भी वॉशिंगटन में था। इसकी अगुवाई कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। 

ओसामा बिन लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई पर क्या बोले US सांसद?

सांसद शरमन ने पाकिस्तान से डेलिगेशन से कहा कि पाकिस्तानी सरकार को डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अफरीदी की रिहाई 9/11 के पीड़ितों के लिए इंसाफ की दिशा में एक अहम कदम होगा।

कौन हैं डॉ शकील अफरीदी?

डॉ. शकील अफरीदी एक पाकिस्तानी डॉक्टर हैं। इन्होंने ही अमेरिका को ओसामा बिन लादेन का पता बताया था। शकील ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो वैक्सीन प्रोग्राम चलाकर बिन लादेन के परिवार के डीएनए सैंपल इकट्ठा किए थे। 

मई 2011 में अब्बोटाबाद में बिन लादेन के ठिकाने पर अमेरिकी रेड के बाद अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 2012 में एक पाकिस्तानी अदालत ने उन्हें 33 साल की सजा सुनाई थी, हालांकि ये सजा बाद में कम करके 26 साल कर दी गई। अमेरिकी सरकार डॉ शकील को अपना हीरो मानती है और पाकिस्तान सरकार पर उनकी रिहाई के लिए दबाव बनाती रहती है। 

बता दें पाकिस्तान सरकार ने डॉ अफरीदी पर देशद्रोह का आरोप लगाया है और लश्कर-ए-इस्लाम नामक प्रतिबंधित संगठन को वित्तपोषित करने का दोषी बताया था। 

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का खात्मा करने पर जोर

सांसद शरमन ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी डेलिगेशन से जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसी संगठन ने 2002 में उनके इलाके के रहने वाले पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या की थी। 

गौरतलब है कि डैनियल पर्ल वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार थे, जिन्हें आतंकी उमर सईद शेख ने अगवा कर मार डाला था। शरमन ने कहा कि डैनियल पर्ल का परिवार आज भी उनके इलाके में रहता है। उन्होंने पाकिस्तानी डेलिगेशन से कहा कि इस “घिनौने” संगठन को खत्म करने और इलाके में आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान को पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए। 

शरमन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिफाजत भी एक अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ईसाई, हिंदू और अहमदिया मुसलमानों को अपनी आस्था पर अमल करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिना खौफ, भेदभाव या हिंसा के शामिल होने का हक होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के...

Recent Comments