किस राज्य में कितने एक्टिव मामले और पिछले 24 घंटे की क्या है स्थिति?
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कैसे रखे खुद का ख्याल?
मास्क पहनें, हैंड सैनिटाइजर रखें साथ
अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको हर आधे घंटे में हाथों को सैनिटाइज करने की जरूरत है। खासकर कुछ खाने से पहले तो जरूर सैनिटाइज करें। इससे वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ मास्क पहले ताकि संक्रमण से बचे रहें।
बंद जगहों पर जाने से बचें
कोविड से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुली जगहों पर रहें। अगर आप किसी बंद जगहों पर या पार्टी में जाते हैं तो भी कोविड की चपेट में आने का खतरा ज्यादा होता है। कुल मिलाकर आपको खराब वेंटिलेशन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
जरूरी दवाइयां साथ रखें
अगर आपको ट्रैवल करना बेहद जरूरी है तो कुछ जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें। खासकर तब, जब आप लंबे सफर पर जा रहे हों। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
देश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है सक्रिय मामले 20 गुना बढ़ गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 5755 से अधिक है। पिछले 24 घंटों में 391 नए मामले सामने आए हैं जबकि 760 लोग ठीक हुए हैं। दुर्भाग्यवश चार लोगों की जान भी गई है।