2.9kViews
1414
Shares
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जलजमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे करने और तत्काल राहत राशि वितरित करने के लिए कहा है। योगी आदित्यनाथ ने फसल नुकसान का आकलन करने और जलजमाव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।