Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्‍होंने दी Operation Sindoor की जानकारी; कब...

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्‍होंने दी Operation Sindoor की जानकारी; कब पहली बार चर्चा में आईं?

2.6kViews
1503 Shares
नई दिल्‍ली
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में दर्जनों आतंकी मारे गए और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। भारतीय सेना की ओर से दो महिला अधिकारियों ने विदेश सचिव विक्रम मिस्‍त्री संग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मीडिया को ब्रीफिंग दी गई। इनमें से एक कर्नल सोफिया कुरैशी है और दूसरी का विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी कौन हैं, कब सेना में शामिल हुईं और कब चर्चा में आईं? सोफिया कुरैशी की पूरी प्रोफाइल यहां पढ़ें…
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल की अफसर हैं। कर्नल कुरैशी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
साल 2016 में सोफिया ने ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ (Exercise Force 18) में भारतीय दल का नेतृत्व किया था, जो भारत की ओर से आयोजित सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था। बता दें कि इस सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लेने 18 देश के सैन्य दलों में कर्नल सोफिया कुरैशी एकमात्र महिला कमांडर थीं।

सैन्‍य परिवार से सोफिया का नाता

सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा से हैं। साल 1981 में जन्‍मीं सोफिया ने जैव रसायन (Biochemistry) में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। कर्नल सोफिया सैन्‍य परिवार से हैं। उनके दादा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।
सोफिया की शादी भी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के एक अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है। सोफिया साल 1999 में भारतीय सेना में शामिल हुई। चेन्‍नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी दे चुकी सेवाएं

कर्नल सोफिया कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों (UN Peacekeeping Operations) के तहत छह सालों तक सेवाएं दी हैं। सोफिया ने साल 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा दी।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments