2.0kViews
1591
Shares
नई दिल्ली
इमरान खान जिन्हें जाने तू या जाने ना (Jaane Tu Ya Jaane Na) से एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग मिली, खासकर लेडी फैंस की। मगर 2011 में उन्होंने लाखों लड़कियों का दिल तोड़कर अपनी लेडी लव अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से शादी कर ली थी।
इमरान खान ने जब बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था, वो तब से अवंतिका मलिक के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र से ही अवंतिका के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी। 8 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की और एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने वाले यह कपल अब अलग हो चुका है।
क्यों हुआ इमरान खान का तलाक?
इमरान खान और अवंतिका मलिक मे साल 2019 में अलग होने का फैसला किया था। उनके अलग होने से फैंस को बड़ा झटका लगा था। अब 6 साल बाद इमरान ने अपने तलाक का असली कारण बताया है। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में इमरान खान ने कहा-
बेटी के साथ कैसा है रिश्ता?
इमरान खान ने बताया है कि अवंतिका मलिक से अलग होने के बाद उनका अपनी 11 साल की बेटी के साथ कैसा रिश्ता है। अभिनेता ने कहा-
फिलहाल, अवंतिका मलिक से अलग होने के बाद इमरान खान को फिर से प्यार मिल गया है। वह इन दिनों लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं।