2.3kViews
1168
Shares
नई दिल्ली
हैरी पॉटर सीरीज में ‘स्केबियर’ का किरदार निभा चुके अभिनेता निक मोरन (Nick Moran) इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हाल ही में एक इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा है जिसमें उनकी जान को भी खतरा था। अभिनेता को फिलहाल आईसीयू में रखा जा रहा है। इस खबर के बारे में उनके करीबी दोस्त और अभिनेता टेरी स्टोन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
दोबरा न चल पाने की आशंका से परेशान हुए फैंस
अभिनेता के दोस्त ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि निक को इस हफ्ते एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने आशंका जताई कि वह शायद दोबारा न चल सकें या बोल सकें। स्टोन ने आगे अपडेट देते हुए कहा,
स्टोन ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने और निक ने एक साथ एक पॉडकास्ट किया था और अगर कोई नया अपडेट आता है, तो वे रविवार को लाइव चैट में साझा करेंगे।
निक मोरन का फिल्मी सफर
निक मोरन को ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने Lock, Stock and Two Smoking Barrels, The Musketeer, Other Life, Nemesis, Boogeyman और New Blood जैसी फिल्मों में भी दमदार भूमिका निभाई है। फिलहाल, फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
हैरी पॉटर फिल्म सीरीज के बार में जानकारी
हैरी पॉटर फिल्म सीरीज ने देश से लेकर विदेश तक में लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रॉलिंग की लिखी मशहूर Harry Potter पुस्तकों पर आधारित है। इस सीरीज में कुल 8 फिल्में हैं, जो 2001 से 2011 के बीच रिलीज हुई थी। सीरीज की मूल कहानी एक हैरी पॉटर नाम के अनाथ लड़के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पता चलता है कि वो एक जादूगर है। पॉपलुर फ्रेंचाइजी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।